भारत में Toyota की पहली EV लॉन्च होने : आज के समय में लोगो का ध्यान इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरफ जा रहा है , जो की कम कीमत में लम्बी दुरी तय करती है | भारतीय बाज़ार में इलेक्ट्रिक कार्स और बाइक्स दोनों नए – नए फीचर्स के साथ लॉन्च हो चुके है | इलेक्ट्रिक कारों की माँग को देखते हुए , भारत में Toyota की पहली EV लॉन्च होने जा रही है |
फाइनली टोयोटा भी अपनी इलेक्ट्रिक कार को भारतीय बाज़ार में जल्द ही लॉन्च करने वाला है , जो की करीब 500 किमी की रेंज तय करेगी | आइये जानते है ,टोयोटा की EV कार का नाम क्या है ? , कौन – कौन से फीचर्स ?, पॉवर एंड रेंज और कीमत के बारे में जानते है |
टोयोटा की EV कार का नाम क्या रहेगा ?
जापान की कार निर्माता कंपनी अब भारतीय बाज़ार में ईवी मार्केट में एंट्री कर रही है | टोयोटा अर्बन क्रूजर BEV को इलेक्ट्रिक कार के रूप में भारतीय बाज़ार में पेश करने की योजना बना रहा है | टोयोटा की ईवी कार का नाम लगभग अर्बन क्रूजर BEV इलेक्ट्रिक कार होने वाला है | (सोशल मीडिया से मिली जानकारी से पता चला है )

कब लॉन्च होगी ?
अब आप के नाम में यह विचार होगा की टोयोटा की ईवी कार भारतीय बाज़ार में कब लॉन्च होगी | तो हम आप को बता देते है , की इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने की योजना कंपनी बना रही है | जो की जुलाई 2025 में बाज़ार में एंटर होगी | जिसके कुछ फोटो सोशल मीडिया पर देखने को मिले है |
इन्हें भी देखे :-
आपके बजट में Toyota Mini Fortuner: कीमत और फीचर्स पर एक नज़र
पॉवर और रेंज

टोयोटा अर्बन क्रूजर BEV ईवी में दो बैटरी पैक 49 kWh और 61 kWh का उपयोग किया गया है , जो की लगभग 500 किमी की रेंज ऑफर करता है | जिसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन देखने को मिलेगा | यह इलेक्ट्रिक कार करोड़ों की कार G-Wagon जीतनी रेंज कम कीमत में ऑफर करती है |
कौन- कौन से नए फीचर्स

इसके साथ ही कंपनी ने इस कार में काफी धाँसू फीचर्स को भी शामिल किया है , जिससे यह एक लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार बन सकती है | टोयोटा अर्बन क्रूजर BEV में 10.25 इनचेस का डिजिटल इंस्टमेंट कलस्टर , 10 इनचेस का टचस्क्रीन इन्फोटेंमेन्ट सिस्टम , पॉवर स्टारिंग , 7 एयरबैग्स और लेवल 2- ADAS फंक्शन जैसे फीचर्स दिये गए है |
टोयोटा की EV कार की कीमत
टोयोटा अर्बन क्रूजर BEV ईवी कार की कीमत भारतीय बाज़ार में लगभग 20.00 लाख रुपये से 25.00 लाख रुपये के बीच हो सकती है | जिसे तीन अलग – अलग कलर के साथ पेश किया जायेगा |
Note :- टोयोटा की इस ईवी कार के बारे में सम्पूर्ण सटीक जानकारी इसके लॉन्च होने के बाद ही पता चल सकती है |