Honda SP 125 :-यदि आप हौंडा शाइन लेने की सोच रहे है , तो एक बार इस लेख को जरुर पढ़े | हौंडा शाइन को टक्कर देने के लिए हौंडा ने SP 125 को लॉन्च किया है | जो की दिखने में लगभग शाइन के समान ही है | SP 125 में 123.9 cc का दमदार इंजन है | जो की काफी अच्छी पॉवर जनरेट करता है | इसके साथ ही CBS ब्रेकिंग सिस्टम है | आज के लेख में हौंडा एसपी 125 के फीचर्स और कीमत के बारे में जाने |
हौंडा शाइन के मुकाबले Honda SP 125
Honda SP 125 पूरी तरह से हौंडा शाइन के टक्कर में होने वाली है | यह दिखने में शाइन के समान और इंजन भी समान ही है | लेकिन हौंडा एसपी 125 में 63 किमी का माइलेज देखने को मिलता है , जो शाइन में 50 से 55 kmpl के बीच का माइलेज देखने को मिलता है | SP 125 में ओर काफी अच्छे – अच्छे फीचर्स देखने को मिलेगे , जिनके बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है |
Honda SP 125 की कीमत
Honda SP 125 Price in india :- हौंडा के इस बाइक के शुरूआती वेरियंट्स की कीमत करीब 1.04 लाख रुपये (ऑन रोड कीमत , दिल्ली में ) और टॉप मॉडल की कीमत करीब 1.18लाख रुपये (ऑन रोड कीमत ,दिल्ली में ) है | जो की अलग- अलग शहर में अलग – अलग हो सकती है |
वेरिएंट का नाम | कीमत (₹) |
---|---|
ड्रम | ₹ 1,04,467 |
ड्रम – OBD 2b | ₹ 1,08,605 |
डिस्क | ₹ 1,08,833 |
डिस्क – OBD 2b | ₹ 1,17,723 |
2025 में Honda CRF 300L Rally की एंट्री ! कंपनी का बड़ा खुलासा, जानें फीचर्स और कीमत
123.9 cc दमदार इंजन
Honda SP 125 में 123.94 cc का एयर कूल्ड सिंगल सिलेन्डर का पॉवरफुल इंजन है | जो की 10.72bhp का पॉवर और 10.9 Nm का टॉर्क जनरेट करता है | जिसे पांच स्पीड मेनुअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है | इसके साथ ही इस बाइक की टॉप स्पीड लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटा है |
SP 125 कितना माइलेज देती है ?
हौंडा की यह बाइक का माइलेज हीरो स्प्लेंडर जितना देखने को मिलेगा | SP 125 का माइलेज लगभग 63 किमी का है | इसकी फ्यूल टैंक कैपसिटी 11.2 लीटर पेट्रोल है |
Honda SP 125 के फीचर्स
Honda SP 125 को फीचर्स के मामले में काफी अच्छा बनाया गया है , इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल है | जिसमें Real Time Mileage Indicator , स्पीडोमीटर , ओडोमीटर , Fuel Gauge , डिस्टेंस टू एम्पिटी , ट्रिपमीटर , टैकोमीटर , गियर इंडिकेटर , कम फ़्यूल इंडिकेटर , कम तेल इंडिकेटर , सर्विस रिमाइंडर इंडिकेटर , क्लॉक जैसे शानदार फीचर्स है |
इसके अलावा इसमें Saree Guard , किल स्विच , Exhaust Heat Shield , एलईडी हेडलाइट्स जैसे अतिरिक्त फीचर्स भी उपलब्ध है |
Note :- Honda SP 125 को खरीदने के लिए अपने नजदीकी शोरूम या ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करे |