Yamaha MT-09 SP :– भारतीय बाज़ार में जल्द ही लॉन्च हो रही है , जो दिखने में काफी बेहतरीन बाइक के साथ – साथ इस बाइक में दमदार इंजन भी देखने को मिलेगा | यामाहा MT-09 SP की कीमत लगभग 11 लाख से 12 लाख रुपये के बीच होने वाली है | अभी तक यह बाइक भारतीय बाज़ार में लॉन्च नहीं हुई है |
यामाहा की इस बाइक में 890 cc का दमदार इंजन है | यदि आप भी एक दमदार इंजन वाली बाइक की तलाश में है , तो Yamaha MT-09 SP एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है |आइये MT-09 SP डिज़ाइन , इंजन , फीचर्स , कीमत और लॉन्च डेट के बारे में इस लेख में जानते है |
दमदार इंजन और माइलेज

- 4-stroke, Liquid-cooled 890 cc का दमदार इंजन है |
- 93 Nm पर 7000 rpm का अधिकतम टोर्क तथा 119 PS पर 10000 rpm का अधिकतम पॉवर जनरेट करता है |
- यह बाइक सल्फ़ स्टार्ट है |
- 78 mm का बोरे और 62.1 mm का स्ट्रोक है |
- फ्यूल टैंक कैपेसिटी लगभग 14 लीटर है |
- माइलेज लगभग 20 किलोमीटर
- इस बाइक का वजन 193 किलोग्राम है |
इन्हें भी देखे :-
Yamaha MT15 का नया वेरियंट्स , लड़कों की पसंद बनेगा , दमदार लुक के साथ !
Yamaha MT-09 SP की डिज़ाइन
Yamaha MT-09 SP एक ऐसी मोटरसाइकिल है जो अपने एग्रेसिव और स्टाइलिश डिज़ाइन के लिए जानी जाती है। इसकी डिज़ाइन स्पोर्टी और मॉडर्न है | MT-09 SP की फ्रंट लाइटिंग डिज़ाइन काफी शार्प और एंगुलर है, जो इसे एक आक्रामक लुक देती है | इसके अलावा, इसकी कंपैक्ट बॉडी और मस्कुलर फ्यूल टैंक डिज़ाइन इसे और भी आकर्षक बनाते हैं |

इसका एर्गोनॉमिक डिज़ाइन राइडर को आरामदायक पोजीशन में बैठने में मदद करता है, जो लंबी दूरी की राइड के लिए भी आदर्श है। इसके अलावा, इसकी LED लाइटिंग और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर इसे और भी टेक-सेवी बनाते हैं। कुल मिलाकर, Yamaha MT-09 SP का डिज़ाइन एक परफेक्ट बैलेंस है जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और कम्फर्ट को एक साथ लाता है।
शानदार फीचर्स
Yamaha MT-09 SP में एक बड़ी डिजिटल डिस्प्ले देखने को मिलेगी | जिसमें डिजिटल साधन कंसोल , डिजिटल रफ़्तार मीटर, डिजिटल टैकोमीटर , डिजिटल फ्यूल गेज , ड्यूल एबीएस ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स है | इसके साथ ही इसमें मोबाइल फ़ोन कनेक्टिविटी , पास लाइट्स , एलईडी हेडलाइट्स , आदि फीचर्स डिजिटल देखने को मिलेगे |
कीमत और लॉन्च डेट
Yamaha MT-09 SP Price in India :- MT-09 SP के फीचर्स और डिज़ाइन के बारे में जानने के बाद इसकी कीमत जानने का विचार आप के मन में आया होगा | इस बाइक की कीमत भारत में लगभग 11.00 लाख रूपये से 12.00 लाख तक एक्सशोरूम कीमत (अनुमानित कीमत ) हो सकती है |
बाहरी देशो में इस बाइक कीमत $12,499 है | यह कीमत इस बाइक के लॉन्च होने पर थोड़ी बहुत ऊपर – नीचे हो सकती है | यह कीमत अलग – अलग शहर में अलग हो सकती है |
Yamaha MT-09 SP Launch Date in India :- MT-09 SP को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है | लेकिन भारतीय बाज़ार में अभी तक इसे लॉन्च नहीं किया है | यामाहा कंपनी इस बाइक को भारतीय बाज़ार में भी जल्द से जल्द लॉन्च कर सकती है |
Yamaha MT-09 SP को भारतीय बाज़ार में जुलाई से अक्टूबर 2025 ( कम सम्भावना ) के बीच लॉन्च किया जा सकता है |
NOTE :- इस बाइक के बारे में ओर अधिक जानकारी के लिए यामाहा MT-09 SP की ऑफिसियल वेबसाइट एक बार विजिट जरुर करे |