Mahindra Bolero भारतीय बाजार में सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय एसयूवी में से एक है| यह अपनी दमदार परफॉर्मेंस, मजबूत निर्माण और आधुनिक सुविधाओं के लिए जानी जाती है | अगर आप एक मजबूत और टिकाऊ एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो Mahindra Bolero आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है |
आइये महिंद्रा बोलेरो की कीमत , फीचर्स और सुझाव के बारे में जाने |
Mahindra Bolero की कीमत

Mahindra Bolero की शुरूआती कीमत लगभग 11.27 लाख रुपये (ऑन रोड कीमत ) है | यह कीमत अलग – अलग वेरियंट्स में अलग – अलग हो सकती है | बोलेरो को तीन वेरियंट्स के साथ पेश किया गया है | यह इसके वेरियंट्स और कीमत इस प्रकार है :-
वेरिएंट | ऑन-रोड प्राइस (Rs.) |
---|---|
बोलेरो B4 | 11.27 लाख |
बोलेरो B6 | 11.50 लाख |
बोलेरो B6 (O) | 12.63 लाख |
इन्हें भी देखे :-
Mahindra Thar AX OPT : कितनी होगी इसकी कीमत जाने पूरी जानकारी
Mahindra Bolero के फीचर्स
महिंद्रा बोलेरो में ऐसे कई फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे एक परफेक्ट फैमिली एसयूवी बनाते हैं |
कम्फर्ट फीचर्स
- पावर स्टीयरिंग
- एयर कंडीशन
- रिमोट फ्यूल-लिड ओपनर
- एसेसरीज पावर आउटलेट
- वैनिटी मिरर
- रियर रीडिंग लैंप , रियर सीट हेडरेस्ट
- पार्किंग सेंसर आगे की ओर , एडजस्टेबल हेडरेस्ट , की-लेस एंट्री आदि है |

इंटीरियर
- टैकोमीटर
- ड्यूल टोन डैशबोर्ड
- अतिरिक्त फीचर्स में न्यू flip की, फ्रंट मैप पॉकेट और यूटिलिटी स्पेस
- डिजिटल क्लस्टर : सेमी
एक्सटीरियर
- रियर विंडो वाइपर , रियर विंडो वॉशर , रियर विंडो डिफॉगर
- व्हील कवर्स
- रियर स्पॉइलर
- साइड स्टेपर
- हैलोजन हेडलैंप
- बूट ओपनिंग : मैनुअल
- टायर साइज : 215/75 आर15
- टायर टाइप : ट्यूबलैस, रेडियल

इंजन और परफॉर्मेंस
इस 7 सीटर बोलेरो में 1493 cc का डीजल इंजन है | जो की 74.96 bhp पर 3600rpm का अधिकतम पॉवर और
210 Nm पर 1600-2200 rpm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है| जिसे 5 गियरबॉक्स से जोड़ा गया है | ड्राइव टाइप रियर व्हील ड्राइव है |
माइलेज की बात करे तो 16 किलोमीटर प्रति लीटर डीजल है | जिसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी लगभग 60 लीटर है | टॉप स्पीड 126 किलोमीटर प्रति घंटा है |
महिंद्रा बोलेरो खरीदने के लिए सुझाव
- अपनी जरूरतें तय करें: आपको कौन-सा वेरिएंट चाहिए, इसे तय करने से पहले अपनी जरूरतों का आकलन करें।
- टेस्ट ड्राइव लें: गाड़ी की परफॉर्मेंस और कंफर्ट को परखने के लिए टेस्ट ड्राइव जरूर लें।
- फाइनेंस ऑप्शन्स पर विचार करें: महिंद्रा डीलरशिप्स कई फाइनेंस ऑप्शन्स भी ऑफर करती हैं।
निष्कर्ष
Mahindra Bolero अपनी दमदार परफॉर्मेंस, टिकाऊपन और शानदार फीचर्स के कारण भारतीय परिवारों और व्यवसायिक उपयोगकर्ताओं के लिए एक आदर्श विकल्प है। इसकी कीमत और फीचर्स इसे एक वेल्यू-फॉर-मनी एसयूवी बनाते हैं।
यदि आप एक भरोसेमंद और स्टाइलिश एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो महिंद्रा बोलेरो जरूर देखें।
लेटेस्ट पोस्ट देखे :-
- सबकी बोलती बंद करने के लिए Tata Avinya जल्द ही भारतीय बाज़ार में लॉन्च होगी !
- 17 किमी माइलेज के साथ Creta को टक्कर देने के लिए मार्केट धाँसू एंट्री की Mahindra XUV 700 कार ने
- Innova कार से भी बड़ा इंजन इस Triumph Rocket 3GT बाइक में फीचर्स और कीमत के बारे में जाने !
- Zontes 350 R दमदार इंजन के साथ बेहतरीन स्टाइलिज लुक किफायती कीमत में स्पोर्ट बाइक !
- New Honda Hornet Bike 2025 : नयी हौंडा हॉर्नेट लॉन्च , बेहतरीन सवारी का अनुभव !