6 लाख की कीमत में भारतीय बाज़ार में लॉन्च हुई Kawasaki Ninja 500 जो की दिखने में काफी बेहतरीन बाइक है | जिसे रिंकू सिंह ने अपने पिताजी को यह बाइक गिफ्ट में दी है | कावासाकी की इस बाइक में 451 cc का पॉवरफुल इंजन है | इसके साथ ही ड्यूल एबीएस चैनल और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी देखने को मिलेगा | जो की इस बाइक को एक अलग ही लुक प्रधान करते है | आइये इसके फीचर्स और कीमत के बारे में जानते है |
दमदार इंजन और माइलेज प्रदर्शन

Kawasaki Ninja 500 में 457 cc का लिक्विड कूल्ड , दो सिलेन्डर का पॉवरफुल इंजन है | जो की 44.7 bhp का पॉवर और
42.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है | इसे छः स्पीड मेनुअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है | इसके साथ ही इसमें असिस्ट और स्लीपर कल्च है , जो की राइडिंग को काफी स्मूथ बनाता है | BS6 Phase 2B का इमिशन स्टैंडर्ड है |
Ninja 500 का माइलेज लगभग 21 kmpl है | जिसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 14 लीटर्स पेट्रोल है | टॉप स्पीड की बात करे तो टॉप स्पीड लगभग 190 किलोमीटर प्रति घंटा है | राइडिंग रेंज 294 किमी है |
शानदार फीचर्स

Kawasaki Ninja 500 में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल है | जिसमें चमक नियंत्रण , वर्तमान समय का माइलेज , स्पीडोमीटर , ओडोमीटर, Fuel Gauge , डिस्टेंस टू एम्पिटी , मोबाइल फ़ोन कनेक्टिविटी , ट्रिपमीटर , टैकोमीटर , स्टैंड अलार्म , गियर इंडिकेटर , कम बैटरी सूचक , कम फ़्यूल इंडिकेटर , कम तेल इंडिकेटर , कॉल/एसएमएस अलर्ट , क्लॉक जैसे फीचर्स इस इलेक्ट्रिक डिस्प्ले में देखने को मिलेगे |
इसके साथ ही इस बाइक में यूएसबी चार्जिंग पोर्ट , किल स्विच , सल्फ़ स्टार्ट , एलईडी हेडलाइट्स , डीआरएल्स (डेटाइम रनिंग लाइट्स) , सिफ्ट लाइट्स , पास लाइट्स जैसे ओर भी शानदार फीचर्स उपलब्ध है |

ब्रेक , टायर और वील्स :- Kawasaki Ninja 500 में ड्यूल एबीएस चैनल सिस्टम है | इसके साथ ही इसमें आगे की साइड 310mm का डिस्क ब्रेक और पीछे की ओर 220 mm का डिस्क ब्रेक है | 17-17 इनचेस के ट्यूबलेस टायर है | इस बाइक का वजन 171 किलोग्राम है |
इन्हें भी देखे :-
Kawasaki Ninja ZX 6R : एक नज़र कावासाकी की सुपर बाइक पर , जाने कीमत और फीचर्स
ऊँचाई , लम्बाई और वजन
विशेषता | मान (Value) |
---|---|
कर्ब वज़न | 171 किलोग्राम |
सीट की ऊंचाई | 785 मिमी |
ग्राउंड क्लियरेंस | 145 मिमी |
फ्यूल टैंक की क्षमता | 14 लीटर |
आरक्षित फ्यूल क्षमता | 2.8 लीटर |
कुल लंबाई | 1995 मिमी |
कुल चौड़ाई | 730 मिमी |
पूरी ऊंचाई | 1120 मिमी |
वीलबेस | 1375 मिमी |

Kawasaki Ninja 500 की कीमत
Kawasaki Ninja 500 Price in india :- इसके फीचर्स जानने के बाद आप के मन में इस बाइक के कीमत के बारे में जानने की इच्छा जरुर होगी | कावासाकी की इस बाइक की कीमत करीब 5.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम कीमत ) बताई जा रही है | जिसकी ऑन रोड कीमत सभी जगह अलग – अलग हो सकती है |
लागत का प्रकार | राशि (₹) |
---|---|
एक्स-शोरूम कीमत | ₹5,29,000 |
आर.टी.ओ. (RTO) शुल्क | ₹42,320 |
बीमा (इंश्योरेंस) | ₹26,140 |
ऑन-रोड कीमत (दिल्ली में) | ₹5,97,460* |