भारतीय बाजार में बुलेट को टक्कर देने के लिए हाल ही में Jawa 42 लांच हुई है | जो कि अपने दमदार लुक और दमदार इंजन के कारण अपनी ओर नए युवाओं का ध्यान आकर्षित किया है | यह बाइक 2 लाख की कीमत में देखने को मिलेगी जो की रॉयल एनफील्ड की बुलेट को भी टक्कर दे सकती है | इसके बाइक के दमदार इंजन , लुक , कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जाने |
डिजाइन और लुक्स
Jawa 42 के डिज़ाइन की बात करे तो इसमें राउंड शेप में हेडलाइट्स , सिंगल चैनल एबीएस और डिस्क ब्रेक है | यह बाइक दिखने में क्रूजर बाइक्स के समान है | जावा की यह बाइक बुलेट को भी टक्कर दे सकती है | वजन लगभग 184 किलोग्राम है | इसके लुक्स भी दिखने में काफी अच्छे है |
इंजन और परफॉर्मेंस
Jawa 42 में 294.72 cc का लिक्विड कूल्ड इंजन है | जो की एक अच्छी परफॉर्मेंस का इंजन है | यह 26.94 bhp का अधिकतम पॉवर और 26.84 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है | इसमें छः स्पीड मेनुअल ट्रांसमिशन है | सिंगल चैनल एबीएस ब्रेकिंग सिस्टम और 240mm-280mm के डिस्क ब्रेक है | ट्यूब वाले 23 psi -28 psi के टायर है | 17 -18 इंच के वील्स है |

Jawa 42 का माइलेज लगभग 34.5 किलोमीटर प्रति लीटर पेट्रोल है | जिसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी लगभग 13.2 लीटर पेट्रोल है | राइडिंग रेंज 455.4 किलोमीटर है |
फीचर्स और टेक्नोलॉजी

Jawa 42 में गियर इंडिकेटर , कम फ़्यूल इंडिकेटर , कम तेल इंडिकेटर , कम बैटरी सूचक , सर्विस रिमाइंडर इंडिकेटर , बैटरी : एमएफ बैटरी , एएचओ (ऑटोमैटिक हेडलाइट ऑन) , पास लाइट , किल स्विच , स्टार्ट टाइप : इलेक्ट्रिक स्टार्ट जैसे फीचर्स और टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगे |
इसी के साथ इस बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल , डिजिटल ओडोमीटर , डिजिटल स्पीडोमीटर , ऐनलॉग Fuel Gauge , डिजिटल ट्रिपमीटर आदि देखने को मिलेगा |
कीमत और वेरिएंट्स
Jawa 42 Price in India :- जावा 42 को अभी तक 9 वेरिएंट्स के साथ पेश किया गया है | जिनकी कीमत लगभग 2.00 लाख रुपये से 2.34 लाख रुपये (ऑन रोड कीमत) तक हो सकती है | यह कीमत अलग – अलग शहर में अलग – अलग हो सकती है | जावा 42 के वेरिएंट्स और उनकी कीमत निम्न है :-

वेरीएंट्स (9) | On-Road Price (दिल्ली) | ब्रेकिंग सिस्टम |
---|---|---|
42 1 चैनल – स्पोक – वेगा वाइट | ₹ 1,99,868 | Single Channel ABS |
42 1 चैनल – स्पोक – वॉयेजर रेड – एस्टेरॉयड ग्रे – ओडिसी ब्लैक | ₹ 2,07,660 | Single Channel ABS |
42 2 चैनल – स्पोक – वॉयेजर रेड – एस्टेरॉयड ग्रे – ओडिसी ब्लैक | ₹ 2,13,069 | Dual Channel ABS |
42 2 चैनल – स्पोक – वेगा वाइट | ₹ 2,16,666 | Dual Channel ABS |
42 2 चैनल – अलॉय – सिरियस वाइट मैट | ₹ 2,20,661 | Dual Channel ABS |
42 2 चैनल – अलॉय – नेबुला ब्लू – सेलेस्टियल कॉपर मैट | ₹ 2,24,290 | Dual Channel ABS |
42 2 चैनल – अलॉय – ओरियन रेड मैट | ₹ 2,33,778 | Dual Channel ABS |
42 2 चैनल – अलॉय – ड्युअल टोन | ₹ 2,33,778 | Dual Channel ABS |
42 2 चैनल – अलॉय – ऑल स्टार ब्लैक मैट | ₹ 2,34,029 | Dual Channel ABS |
Jawa 42 की बुलेट से तुलना
आइये Jawa 42 की तुलना बुलेट से करते है , जो की बुलेट को टक्कर दे पायेगी या नहीं |
विशेषताएँ | रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 | जावा 42 |
---|---|---|
इंजन क्षमता | 349 सीसी | 294.72 सीसी |
माइलेज | 35 किमी/लीटर | 34.5 किमी/लीटर |
ट्रांसमिशन | 5-स्पीड मैनुअल | 6-स्पीड मैनुअल |
कर्ब वेट | 195 किग्रा | 184 किग्रा |
फ्यूल टैंक क्षमता | 13 लीटर | 13.2 लीटर |
सीट की ऊंचाई | 805 मिमी | 788 मिमी |
कीमत (ऑन रोड) | लगभग ₹2.00 लाख | लगभग ₹2.00 लाख |

मुख्य अंतर :-
- रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 में बड़ा इंजन और अधिक वजन है |
- जावा 42 में हल्का वजन और 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन है |
- जावा 42 की सीट ऊंचाई थोड़ी कम है, जिससे यह छोटे कद के राइडर्स के लिए अधिक उपयुक्त हो सकती है |
- दोनों की फ्यूल टैंक क्षमता और कीमत लगभग समान हैं |
Note:- मात्र 999 रुपये में Online Book करे |
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. क्या Jawa 42 माइलेज में बुलेट से बेहतर है?
नहीं, Jawa 42 का माइलेज लगभग 34.5 किमी/लीटर है, जबकि रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 का माइलेज 35 किमी/लीटर है। माइलेज में बुलेट हल्का बेहतर है |
Q2. Jawa 42 में कौन-कौन से वेरिएंट्स उपलब्ध हैं?
Jawa 42 कुल 9 वेरिएंट्स में उपलब्ध है:
1). 42 1 चैनल – स्पोक (वेगा वाइट, वॉयेजर रेड, एस्टेरॉयड ग्रे, ओडिसी ब्लैक)
2). 42 2 चैनल – स्पोक (वेगा वाइट, वॉयेजर रेड, एस्टेरॉयड ग्रे, ओडिसी ब्लैक)
3). 42 2 चैनल – अलॉय (सिरियस वाइट मैट, नेबुला ब्लू, सेलेस्टियल कॉपर मैट, ओरियन रेड मैट, ड्युअल टोन, ऑल स्टार ब्लैक मैट)
Q3. Jawa 42 और बुलेट की कीमत में कितना अंतर है?
दोनों बाइक्स की शुरुआती ऑन-रोड कीमत लगभग ₹2.00 लाख से शुरू होती है | Jawa 42 के उच्च वेरिएंट की कीमत ₹2.34 लाख तक जा सकती है, जो कि बुलेट 350 से थोड़ा अधिक हो सकता है |
लेटेस्ट पोस्ट देखे :-
- सबकी बोलती बंद करने के लिए Tata Avinya जल्द ही भारतीय बाज़ार में लॉन्च होगी !
- 17 किमी माइलेज के साथ Creta को टक्कर देने के लिए मार्केट धाँसू एंट्री की Mahindra XUV 700 कार ने
- Innova कार से भी बड़ा इंजन इस Triumph Rocket 3GT बाइक में फीचर्स और कीमत के बारे में जाने !
- Zontes 350 R दमदार इंजन के साथ बेहतरीन स्टाइलिज लुक किफायती कीमत में स्पोर्ट बाइक !
- New Honda Hornet Bike 2025 : नयी हौंडा हॉर्नेट लॉन्च , बेहतरीन सवारी का अनुभव !