Hero Splendor Plus : कम कीमत में , तगड़ा माइलेज

By janekhabare

Published on:

Follow Us
Hero Splendor Plus
---Advertisement---

भारतीय बाज़ार में हीरो कंपनी का नाम काफी प्रसिद्ध है | हीरो अक्सर कम कीमत में बेहतरीन माइलेज वाली बाइक्स को लॉन्च करता है | आज के लेख में Hero Splendor Plus के बारे में जानेगे | हीरो स्प्लेंडर में 97.2 cc का इंजन है | इस बाइक का माइलेज लगभग 70 किलोमीटर प्रति लीटर पेट्रोल है |

पहले हीरो कंपनी 100 cc सेगमेंट की बाइक्स लॉन्च करता था | लेकिन अभी के समय में हीरो 100cc के ऊपर के सेगमेंट की बाइक्स में लॉन्च कर रहा है | जिसमें Hero Xtreme 125 बाइक है , जिसकी भारतीय बाज़ार में काफी बिक्री हुई है | आइये Hero Splendor + के बारे में ओर जाने |

Table of Key Specification

Hero Splendor Plus
SpecificationDetails
Engine97.2 cc
Power8.02 PS
Torque8.05 Nm
Mileage70 kmpl
Kerb Weight112 kg
BrakesDrum
Table 1.

इन्हें भी देखे :-

Hero CNG Bike : क्या भारत में लॉच होगी

इंजन और परफॉर्मेंस

Hero Splendor Plus में 97.2 cc का इंजन मिलेगा | जो की 8.02 PS पर 8000 rpm का अधिकतम पॉवर और 8.05 Nm पर 6000 rpm का अधिकतम टोर्क उत्पन्न करता है | इसे 4 स्पीड गियर बॉक्स से जोड़ा गया है | इसमें 50mm का बोरे और 49.05 mm का स्ट्रोक है | इस बाइक को किक और सल्फ़ दोनों से स्टार्ट कर सकते है |

Hero Splendor Plus
इंजन और परफॉर्मेंस

माइलेज

Hero Splendor Plus में 70 किलोमीटर प्रति लीटर पेट्रोल का बेहतरीन माइलेज मिलता है | इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी लगभग 9.8 लीटर है | टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है | वजन 112 किलोग्राम है |

डिज़ाइन

Hero Splendor + एक बेहतरीन माइलेज के साथ – साथ अच्छी डिज़ाइन वाली बाइक है | इसका फ्रंट और साइड प्रोफाइल क्लीन और सिंपल है, जो इसे एक स्टाइलिश लेकिन क्लासिक लुक देता है | Splendor+ की बॉडी को एयरोडायनामिक आकार में डिज़ाइन किया गया है | Splendor+ में आकर्षक बॉडी ग्राफिक्स का उपयोग किया गया है, जो इसे और अधिक मॉडर्न लुक देते हैं |

Hero Splendor Plus के फीचर्स

Hero Splendor Plus में ऐनलॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल , ऐनलॉग ओडोमीटर , ऐनलॉग स्पीडोमीटर , ऐनलॉग Fuel Gauge , ऐनलॉग ट्रिपमीटर टाइप , कम फ़्यूल इंडिकेटर , एएचओ (ऑटोमैटिक हेडलाइट ऑन) , पास लाइट , रियर सस्पेंशन प्रीलोड अड्जस्टर जैसे फीचर्स देखने को मिलेगे |

Hero Splendor Plus

Hero Splendor Plus की कीमत

Hero Splendor Plus Price In India : स्प्लेंडर + को 4 अलग – अलग वेरियंट्स के साथ पेश किया गया है | जिनकी शुरूआती कीमत लगभग 91,000 रुपये (ऑन रोड कीमत)है | इसके टॉप मॉडल की कीमत लगभग 93,000 रुपये है |

वेरीएंट्सOn-Road Price (दिल्ली)ब्रेक्स और व्हील्सकिल स्विच
स्प्लेंडर प्लस सेल्फ़ अलॉय₹ 90,847ड्रम Brakes, अलॉय WheelsNo
स्प्लेंडर प्लस ब्लैक एंड एक्सेंट इडिशन₹ 91,070ड्रम Brakes, अलॉय WheelsYes
स्प्लेंडर प्लस सेल्फ़ अलॉय i3s₹ 91,999ड्रम Brakes, अलॉय WheelsYes
स्प्लेंडर प्लस मैट एक्सिस ग्रे मैटेलिक₹ 92,895ड्रम Brakes, अलॉय WheelsYes
Table 2.

निष्कर्ष

Hero Splendor Plus भारतीय बाजार में एक बेहतरीन माइलेज वाली बाइक के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है। इसका 97.2 cc का इंजन, 70 kmpl का माइलेज और किफायती ऑन-रोड कीमत इसे मिडिल-क्लास परिवारों के लिए एक आदर्श विकल्प बनाता है। इसके डिजाइन में सादगी और स्टाइल का बेहतरीन संतुलन है, जो ग्राहकों को काफी आकर्षित करता है।

बाइक में उपलब्ध फीचर्स, जैसे ऐनलॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एएचओ, और प्रीलोड एडजस्टर, इसे न केवल एक परफॉर्मेंस बाइक बल्कि एक सुविधाजनक विकल्प भी बनाते हैं। इसके विभिन्न वेरिएंट्स ग्राहकों को उनकी आवश्यकताओं और बजट के अनुसार विकल्प प्रदान करते हैं |

लेटेस्ट पोस्ट देखे :-

Spread the love