2025 Royal Enfield Hunter 350 :- फाइनली रॉयल एनफील्ड ने नयी Hunter 350 को भारतीय बाज़ार में तीन वेरियंट्स के साथ पेश कर दिया है | रॉयल एनफील्ड एक ऐसा ब्रांड है , जिसका नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में प्रीमियम बाइक और दमदार इंजन वाली बाइक का विचार है | इस बार कंपनी ने हंटर 350 में काफी अपडेट करके 26 अप्रैल को लॉन्च किया है | जिसके शुरूआती वेरियंट्स की कीमत करीब 1.75 लाख रुपये (ऑन रोड कीमत ,दिल्ली में ) है |
2025 Royal Enfield Hunter 350 के फीचर्स

2025 Royal Enfield Hunter 350 में कंपनी ने नए फीचर्स को भी शामिल किया है | जिसमें सिंगल एबीएस चैनल और टॉप मॉडल में ड्यूल एबीएस चैनल है , आगे की साइड 300 mm का डिस्क ब्रेक और पीछे की साइड 153 mm का डिस्क ब्रेक है | स्पोक वील्स टाइप और 17-17 इनचेस के ट्यूब वाले टायर है | रियर सस्पेंशन प्रीलोड अड्जस्टर जैसे फीचर्स इस बाइक को बेहतरीन बनाते है |
इसके मीटर की बात करे तो , हंटर 350 में सेमी – डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल है , जिसमें LCD डिस्प्ले है | इसमें चकम को कंट्रोल , जीपीएस और नेविगेशन , ऐनलॉग स्पीडोमीटर , ओडोमीटर , मोबाइल फ़ोन कनेक्टिविटी , ट्रिपमीटर , टैकोमीटर , स्टैंड अलार्म , गियर इंडिकेटर , कम बैटरी सूचक , कम फ़्यूल इंडिकेटर , कॉल/एसएमएस अलर्ट जैसे फीचर्स देखने को मिलेगा |
दमदार इंजन और माइलेज प्रदर्शन

2025 Royal Enfield Hunter 350 में 349.34 cc का एयर/ऑइल कूल्ड ,सिंगल सिलेन्डर का पॉवरफुल इंजन है , जो 20.2 bhp का पॉवर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है | जिसे 5 स्पीड मेनुअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है | इसके साथ ही इस बाइक का माइलेज लगभग 35 से 36.2 kmpl के बीच है | टॉप स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा है |
इन्हें भी देखे :-
Royal Enfield Hunter 350 EMI Plan :मात्र 5,298rs की सस्ती किस्तों में बाइक घर पर लाये !
डिज़ाइन और लुक
नयी Hunter 350 के डिज़ाइन में कोई अधिक बदलाव नहीं हुआ है | इसमें राउंड सेप में एलईडी हेडलाइट्स है | इस बाइक की डिज़ाइन स्ट्रीट बाइक्स के समान है | 13 लीटर पेट्रोल वाली फ्यूल टैंक है , जिस पर Royal Enfield ब्रांड का नाम लिखो हुआ होगा | इसके टॉप मॉडल में ड्यूल एबीएस चैनल सिस्टम भी है | इस बाइक को लुक प्रीमियम है , जो की हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है |
ऊँचाई , लम्बाई और चौड़ाई

विशेषता | मान |
---|---|
कर्ब वज़न | 181 किलोग्राम |
सीट की ऊंचाई | 800 मिमी |
ग्राउंड क्लियरेंस | 150 मिमी |
फ़्यूल टैंक की क्षमता | 13 लीटर |
आरक्षित फ़्यूल क्षमता | 2.6 लीटर |
कुल लंबाई | 2055 मिमी |
कुल चौड़ाई | 800 मिमी |
पूरी ऊंचाई | 1055 मिमी |
वीलबेस | 1370 मिमी |
2025 Royal Enfield Hunter 350 की कीमत
2025 Royal Enfield Hunter 350 Price in india :- हंटर 350 तीन वेरियंट्स के साथ पेश है , जिनके शुरूआती वेरियंट्स की कीमत करीब 1.74 लाख रुपये (ऑन रोड कीमत ,दिल्ली में ) और टॉप वेरियंट्स की कीमत करीब 2.10 लाख रुपये (ऑन रोड कीमत ,दिल्ली में ) है | वेरियंट्स का नाम और कीमत इस प्रकार है |
वेरियंट का नाम | कीमत (₹) |
---|---|
स्टैंडर्ड | ₹ 1,74,630 |
एमआईडी | ₹ 2,04,333 |
टॉप | ₹ 2,09,833 |
Note :- ऊपर बताई गयी कीमत सभी जगह अलग – अलग हो सकती है | ऑनलाइन ऑन रोड कीमत के बारे में जानने के लिए रॉयल एनफील्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करे |