Honda Hness CB350 :- देश में हर दिन कोई न कोई नयी टेक्नोलॉजी आ रही है , जिससे बाइक्स और कार्स में एडवांस फीचर्स देखने को मिल रहे है | इसके चलते आज के लेख में हम आप को Honda Hness CB350 के स्पेसिफिकेशन , फीचर्स और इसके कीमत के बारे में बताएगे |
Hness CB350 दिखने में बुलेट बाइक , Kawasaki W175 और Hero Mavrick 440 के समान लगती है | Honda की इस बाइक में लगभग 349 cc का इंजन देखने को मिलेगा | यह बाइक कम कीमत में भी देखने को मिलेगी . क्योंकि आज के समय में एक बाइक के समान काफी बाइक्स देखने को मिलती है | जिससे कोई भी कंपनी अपनी सेल्स को बढ़ने के लिए कीमत को अन्य बाइक्स से कम रखते है |
टेबल ऑफ़ स्पेसिफिकेशन
Specification | Details |
---|---|
डिस्प्लेसमेंट | 348.36 cc |
अधिकतम पावर | 20.78 bhp @ 5500 RPM |
अधिकतम टॉर्क | 30 Nm @ 3000 RPM |
माइलेज | 35 किमी प्रति लीटर (मालिक द्वारा बताया गया) |
राइडिंग रेंज | 525 किमी |
टॉप स्पीड | 125 kmph |
ट्रांसमिशन | 5 स्पीड मैनुअल |
कूलिंग सिस्टम | Air Cooled |
फ्यूल टैंक क्षमता | 15 लीटर्स |
ब्रेकिंग सिस्टम | Dual Channel ABS |
इन्हें भी देखे :-
Honda CB650R Price in India : बेहतरीन लुक और नए फीचर्स के साथ
इंजन प्रदर्शन

Honda Hness CB350 में 348.36 cc का एयर कूल्ड दमदार इंजन है | जो की 20.78 bhp पर 5500 rpm का अधिकतम पॉवर और 30 Nm पर 3000 rpm अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है | जिसे पांच स्पीड मेनुअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है | कल्च असिस्ट और स्लिपर कल्च है | इस बाइक में 70 mm का बोरे और 90.5 mm का स्ट्रोक है |
माइलेज और टॉप स्पीड
Hness CB350 में 35 किलोमीटर का बेहतरीन माइलेज देखने को मिलेगा | हौंडा की इस CB350 के फ्यूल टैंक की कैपेसिटी लगभग 15 लीटर पेट्रोल है , रिवर्स फ्यूल टैंक कैपसिटी लगभग 2 लीटर पेट्रोल है | Top Speed लगभग 125 किलोमीटर की है | इसकी राइडिंग रेंज 525 किलोमीटर है |
ब्रेक और टायर
आइये Honda Hness CB350 के ब्रेक और टायर के बारे में जानते है :-

- ब्रेकिंग सिस्टम ड्यूल चैनल एबीएस है |
- आगे की साइड 320 mm का डिस्क ब्रेक और पीछे की साइड 240 mm का डिस्क ब्रेक है |
- 19 इंच का आगे की साइड ऑइल वील्स और 18 इंच का पीछे की साइड ऑइल वील्स है |
- ट्यूबलेस टायर है |
- आगे 100/90 – 19 का टायर और पीछे 130/70 – 18 का टायर है |
- इस बाइक का वजन लगभग 181 किलोग्राम है |
Honda Hness CB350 के फीचर्स
Honda Hness CB350 में ऐनलॉग स्पीडोमीटर , डिजिटल ओडोमीटर , Semi-Digital इंस्ट्रूमेंट कंसोल , डिजिटल फ्यूल गेज है | इसके साथ यह निम्न फीचर्स भी है :-

- कॉल/एसएमएस अलर्ट
- डिस्टेंस टू एम्पिटी
- स्टैंड अलार्म
- गियर इंडिकेटर
- कम फ़्यूल इंडिकेटर
- कम तेल इंडिकेटर
- कम बैटरी सूचक
- क्लॉक
- सर्विस रिमाइंडर इंडिकेटर
- मोबाइल फ़ोन कनेक्टिविटी
- हेडलाइट टाइप एलईडी
- पास लाइट
- जीपीएस और नेविगेशन
- यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसे एडवांस फीचर्स भी है |
Honda Hness CB350 की कीमत
Honda Hness CB350 Price in India :- CB 350 तीन वेरियंट्स के साथ पेश है | जिनकी कीमत लगभग 2.40 लाख रुपये से 2.46 लाख रुपये (ऑन रोड कीमत ,दिल्ली ) है | यह कीमत अलग – अलग शहर में अलग – अलग हो सकती है |
Variant Name | Price (₹) |
---|---|
डीएलएक्स | 2,40,479 |
डीएलएक्स प्रो | 2,43,777 |
डीएलएक्स प्रो क्रोम | 2,45,978 |
Note :- Honda Hness CB350 के बारे में ओर अधिक जानने के लिए अपने नजदीकी हौंडा शोरूम पर संपर्क करे या वेबसाइट पर विजिट करे | Click Here