हीरो ने डिजिटल फीचर्स के साथ Hero Splendor Plus में कुछ अपडेट करके Hero Splendor Plus Xtec को लॉन्च किया है | हीरो ने इस बाइक को अभी तक तीन वेरियंट्स के साथ पेश किया है | जिनमें तगड़ा माइलेज देखने को मिलेगा | जो की Splendor Plus की कीमत में है | आइये इस बाइक के बारे में सम्पूर्ण जानकारी आज के ब्लॉग में आप के साथ साझा करते है |
डिज़ाइन और स्टाइलिश
Hero Splendor Plus Xtec के डिज़ाइन की बात करे तो इसकी डिज़ाइन में कुछ बड़ा बदलाव नहीं किया किया गया है | इसमें सभी मीटर को डिजिटल में अपडेट किया गया है | इसमें अच्छे ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है | जो की दिखने में भी काफी बेहतरीन बाइक है |
![Hero Splendor Plus Xtec](https://janekhabare.com/wp-content/uploads/2025/01/Hero-Splendor-Plus-Xtec-1.jpg)
Table Of Specification
विनिर्देश | विवरण |
---|---|
इंजन क्षमता | 97.2 सीसी |
माइलेज (ARAI) | 73 किमी प्रति लीटर |
अधिकतम पावर | 7.9 बीएचपी @ 8000 आरपीएम |
अधिकतम टॉर्क | 8.05 एनएम @ 6000 आरपीएम |
ट्रांसमिशन | 4-स्पीड मैनुअल |
फ्यूल टैंक क्षमता | 9.8 लीटर |
कर्ब वजन | 112 किलोग्राम |
टॉप स्पीड | 87 किमी प्रति घंटा |
ब्रेकिंग सिस्टम | IBS (इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम) |
सीट की ऊंचाई | 785 मिमी |
इन्हें भी देखे :-
अब खरीदे Hero Super Splendor नये फीचर्स के साथ , इतनी कीमत में
इंजन प्रदर्शन
Hero Splendor Plus Xtec में 97.20 cc का इंजन देखने को मिलेगा | जो की 7.9 bhp पर 8000 rpm का अधिकतम पॉवर और 8.05 Nm पर 6000 rpm का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है | जिसे 4 स्पीड मेनुअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है | 50 mm का बोरे और 49.50 mm का स्ट्रोक है | एयर कूल्ड कुलिंग सिस्टम है |
माइलेज और फ्यूल कैपेसिटी
Splendor Plus Xtec में 65 kmpl से 73 kmpl का तगड़ा माइलेज है | जिसकी फ्यूल कैपेसिटी लगभग 9.8 लीटर पेट्रोल है | टॉप स्पीड लगभग 87 किलोमीटर प्रति घंटा है |
![Hero Splendor Plus Xtec](https://janekhabare.com/wp-content/uploads/2025/01/Hero-Splendor-Plus-Xtec-3.jpg)
ब्रेक और टायर
Hero Splendor Plus Xtec में IBS ब्रेकिंग सिस्टम और डिस्क ब्रेक है | ब्रेक की साइज़ 240mm और पीछे का ड्रम ब्रेक 130mm का है | 18 इंच – 18 इंच के ऑयल वील्स है | इसमें ट्यूबलेस टायर है , जिनकी साइज़ 80/100 -18 है | यह बाइक हल्की है , इसका वजन 112 किलोग्राम है |
फीचर्स
आइये Hero Splendor Plus Xtec के फीचर्स की बात करे तो इसमें कॉल/एसएमएस अलर्ट , स्टैंड अलार्म , कम फ़्यूल इंडिकेटर , सर्विस रिमाइंडर इंडिकेटर , एएचओ (ऑटोमैटिक हेडलाइट ऑन), मोबाइल फ़ोन कनेक्टिविटी , यूएसबी चार्जिंग पोर्ट , किल स्विच , रियर सस्पेंशन प्रीलोड अड्जस्टर जैसे फीचर्स देखने को मिलेगे |
![Hero Splendor Plus Xtec](https://janekhabare.com/wp-content/uploads/2025/01/Hero-Splendor-Plus-Xtec-2.jpg)
इसके साथ ही इसमें डिजिटल मीटर , डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल , डिजिटल ट्रिपमीटर आदि है |
कीमत और वेरियंट्स
Hero Splendor Plus Xtec Price in India :- स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक को तीन वेरियंट्स के साथ पेश किया गया है | जिनकी शुरूआती कीमत लगभग 96,064 रुपये से 99,670 रुपये के बीच तक है | यह कीमत अलग – अलग शहर में अलग – अलग हो सकती है | इसके वेरियंट्स और उनकी कीमत इस प्रकार है :-
वेरिएंट | ऑन-रोड प्राइस (दिल्ली) | ब्रेक्स और व्हील्स | हेडलाइट प्रकार |
---|---|---|---|
स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक i3s ड्रम सेल्फ़ अलॉय | ₹ 96,064 | ड्रम ब्रेक्स, अलॉय व्हील्स | Halogen Bulb |
स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक 2.0 | ₹ 99,076 | ड्रम ब्रेक्स, अलॉय व्हील्स | एलईडी |
स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक डिस्क | ₹ 99,670 | डिस्क ब्रेक्स, अलॉय व्हील्स | एलईडी |
Note:- Hero की इस बाइक की राइड बुक करने के लिए विजिट करे |
निष्कर्ष
Hero Splendor Plus Xtec, एक भरोसेमंद और बेहतरीन माइलेज देने वाली बाइक है, जिसे डिजिटल फीचर्स और आकर्षक स्टाइल के साथ अपडेट किया गया है | इसमें 97.2 सीसी का दमदार इंजन, 4-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, और 73 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज मिलता है | IBS ब्रेकिंग सिस्टम, ट्यूबलेस टायर और 112 किग्रा का हल्का वजन इसे रोजाना की सवारी के लिए एक शानदार विकल्प बनाते हैं |
बाइक के डिजिटल फीचर्स जैसे कॉल/एसएमएस अलर्ट, सर्विस रिमाइंडर, और मोबाइल कनेक्टिविटी इसे आधुनिक जरूरतों के अनुरूप बनाते हैं | 96,064 रुपये से 99,670 रुपये की रेंज में उपलब्ध, यह बाइक स्टाइल, परफॉर्मेंस, और किफायती कीमत का बेहतरीन संयोजन है | Splendor Plus Xtec तीन वेरियंट्स में आती है, जिससे ग्राहक अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार विकल्प चुन सकते हैं |
लेटेस्ट पोस्ट देखे :-
- दमदार डिज़ाइन के साथ KTM 390 Adventure 2025 , भारत में जल्द ही लॉन्च होगी !
- Best Mileage Bikes: जबरदस्त माइलेज और कम कीमत में ये 5 बाइक्स हैं बेस्ट चॉइस !
- नए फीचर्स के साथ Kia Sonet हुई फिर से लॉन्च , जाने क्या आप के लिये बेस्ट विकल्प है !
- Hero Splendor Plus Xtec 2.0 : अब डिजिटल फीचर्स के साथ , कम कीमत में !
- Kia Syros Price In India: भारत में लॉन्च, टाटा नेक्सन के लिए बड़ी चुनौती!