भारतीय बाज़ार में तहलका मचाने के लिए Harley Davidson X440 लॉन्च हुई है | जो की अपने दमदार लुक से सभी युवाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही है | X440 को हाल ही में लॉन्च किया गया है | इस बाइक में दमदार इंजन भी देखने को मिलेगा | आइये इसके लुक , इंजन , माइलेज और फीचर्स के बारे में विस्तार से जाने |
Harley Davidson X440 की डिज़ाइन और लुक
हार्लि डेविडसन X440 के डिज़ाइन की बात करे तो इसमें क्लासिक हेडलाइट्स , मस्कुलर टैंक और स्टाइलिश ग्राफिक्स दिये गए है | जिससे यह एक बेहतरीन बाइक लगती है | यह बाइक दिखने में काफी भरी है , वजन लगभग 190.5 किलोग्राम तक हो सकता है | 320mm और 240mm के डिस्क ब्रेक देखने को मिलेगे | 17-18 इंच के वील्स है जो की इस बाइक के लुक का दमदार बनाते है |
इंजन और परफॉर्मेंस
Harley Davidson X440 में एयर/ऑइल कूल्ड 440 सीसी का इंजन है | जो 27 bhp का पॉवर और 38 Nm का टॉर्क जनरेट करता है | जिसे छः स्पीड मेनुअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है | इसमें 79.6 mm का बोरे और 88.4 mm का स्ट्रोक है | इसमें असिस्ट और स्लिपर कल्च है | जो की इस बाइक को बेहतरीन बनाता है |

विशेषताएँ | विवरण |
---|---|
Engine Capacity | 440 cc |
माइलेज (एआरएआई) | 35 किमी प्रति लीटर |
Transmission | छह स्पीड मैनुअल |
Kerb Weight | 190.5 किलोग्राम |
Fuel Tank Capacity | 13.5 लीटर्स |
Seat Height | 805 mm |
माइलेज और फ्यूल कैपेसिटी
Harley Davidson X440 में का माइलेज लगभग 32 से 35 किलोमीटर प्रति लीटर पेट्रोल है | जिसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी लगभग 13.5 लीटर पेट्रोल और रिवर्स फ्यूल कैपेसिटी 2.7 लीटर है | जो की आज के समय में ज्यादातर बाइक्स में देखने को नहीं मिलता है | टॉप स्पीड 135 किलोमीटर प्रति घंटा है | राइडिंग रेंज लगभग 432 किलोमीटर देखने को मिलेगी |
Harley Davidson X440 के फीचर्स
आइये अब Harley Davidson X440 के फीचर्स के बारे में जानते है , इसमें औसत स्पीड , डिस्टेंस टू एम्पिटी , स्टैंड अलार्म , गियर इंडिकेटर , कम फ़्यूल इंडिकेटर , कम बैटरी सूचक , सर्विस रिमाइंडर इंडिकेटर , क्लॉक , यूएसबी चार्जिंग पोर्ट , एएचओ (ऑटोमैटिक हेडलाइट ऑन ) जैसे एडवांस फीचर्स देखने को मिलेगे |
इस बाइक में सभी डिजिटल मीटर है जिनमें इंस्ट्रूमेंट कंसोल , ओडोमीटर , स्पीडोमीटर , Fuel Gauge, टैकोमीटर , ट्रिपमीटर जैसे डिजिटल है | हालाँकि यह टच स्क्रीन नहीं है |

कीमत और वेरियंट्स
Harley Davidson X440 Price In India :- X440 को अभी तक तीन वेरियंट्स में लॉन्च किया है | जिनकी कीमत लगभग 2.81 लाख से 3.25 लाख रुपये तक (ऑन रोड कीमत ,दिल्ली) है | यह कीमत ओर खर्चों के बाद बढ़ सकती है | यह कीमत अलग – अलग शहर में अलग – अलग हो सकती है |
वेरिएंट्स | On-Road Price (दिल्ली) | टायर टाइप | मोबाइल कनेक्टिविटी | जीपीएस और नेविगेशन | कलर्स |
---|---|---|---|---|---|
x440 डेनिम | ₹ 2,81,072 | Tubed | No | No | 1 |
x440 विविड | ₹ 3,03,093 | Tubeless | No | No | 4 |
x440 एस | ₹ 3,25,114 | Tubeless | Yes | Yes | 2 |
निष्कर्ष
Harley Davidson X440 अपने दमदार लुक, 440 सीसी इंजन, 35 किमी/लीटर माइलेज और आधुनिक फीचर्स के साथ युवाओं के लिए एक आकर्षक विकल्प है | ₹2.81 लाख से ₹3.25 लाख (ऑन रोड, दिल्ली) की कीमत में यह बाइक क्लासिक स्टाइल और आधुनिक तकनीक का बेहतरीन मिश्रण प्रदान करती है | लंबी राइड्स और प्रीमियम अनुभव के लिए यह एक आदर्श क्रूजर बाइक है |
लेटेस्ट पोस्ट देखे :-
- करोड़ों की कीमत वाली Volvo XC90 भारत में लॉन्च हुई , जाने कौन – कौन से फीचर्स है , जिससे इतनी महँगी कार !
- बुलेट को टक्कर देने के लिए पेश है, Yamaha Rajdoot 350 पावरफुल इंजन और बेहतरीन फीचर्स के साथ इतनी कीमत में !
- Hero की नई Hero Super Splendor 2025 नये अंदाज़ में बाज़ार में जल्द ही पेश हो रही है !
- Hyundai Creta 2025 : हुंडई क्रिएट में दो वेरियंट्स को शामिल किया , जाने फीचर्स और क्या नया है ?
- Honda NX200 : हौंडा की एडवेंचर बाइक बेहतरीन फीचर्स और माइलेज के साथ , इतनी कीमत में