Honda एक जापानी वाहन निर्माता कंपनी है | जो की भारत में हर साल नयी – नयी बाइक्स लॉन्च करता है | Honda Hornet 2.0 28 अगस्त 2023 को लॉन्च हुई है | जिसे 200cc Bikes की लिस्ट में शामिल किया गया है | Honda की इस बाइक का लुक काफी प्रीमियम है , जिससे यह बाइक दिखने में 200 सीसी से 300 सीसी की बाइक दिखती है |
Honda Hornet 2.0 में पावरफुल इंजन है जो की अच्छे परफॉर्मेंस वाला है | जिससे लम्बे सफ़र में काफी अच्छा अनुभव प्राप्त होता है | इस बाइक की तुलना TVS Apache RTR 160 , Bajaj Pulsar NS200 , Hero Xtreme 125R , Yamaha MT 15 V2.0 से कर सकते है | आइये अब इसकी विशेषताए और कीमत के बारे में जाने :-
Honda Hornet 2.0 की प्रमुख विशेषताए
![Honda Hornet 2.0](https://janekhabare.com/wp-content/uploads/2024/11/Honda-Hornet-2.0-2.jpg)
हौंडा बाइक के Hornet 2.0 की प्रमुख विशेषताए की बात करे तो 184.4 सीसी का इंजन है | जिसे 5 स्पीड मेनुअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है | इसका वजन 142 किलोग्राम है | इस बेहतरीन बाइक में ओटीए अपडेट्स , कॉल/एसएमएस अलर्ट , माइलेज इंडिकेटर जैसे फीचर्स देखने को नहीं मिलेगे | इस बाइक में मजबूत प्लास्टिक का उपयोग किया गया है | अब इसके इंजन , माइलेज ओर कीमत के बारे में विस्तार से जाने :-
इंजन और पेर्फोमांस
![Honda Hornet 2.0](https://janekhabare.com/wp-content/uploads/2024/11/Honda-Hornet-2.0-1.jpg)
Honda Hornet 2.0 का इंजन 4 Stroke, SI Engine है , जिसकी क्षमता 184.4 सीसी का है | जो की 17.03 bhp पर 8500 rpm का अधिकतम पॉवर और 15.9 Nm पर 6000 rpm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है | जिसे 5 स्पीड मेनुअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है | इसमें राइडिंग मोड्स नहीं है | Hornet 2.0 में गियर शिफ़्टिंग पैटर्न 1 नीचे और 4 ऊपर है | इसका कुलिंग सिस्टम एयर कूल्ड है | इसका कल्च Assist And Slipper Clutch है |
माइलेज
![Honda Hornet 2.0](https://janekhabare.com/wp-content/uploads/2024/11/Honda-Hornet-2.0-3.jpg)
Honda Hornet 2.0 का माइलेज 45 किलोमीटर प्रति लीटर ( मालिक द्वारा बताया ) और 42.3 किमी प्रति लीटर ( एआरएआई ) है | फ्यूल टाइप पेट्रोल है , जिसकी फ्यूल कैपेसिटी 12 लीटर्स है | इस बाइक का Reserve Fuel Capacity लगभग 1.9 लीटर पेट्रोल है | राइडिंग रेंज लगभग 540 किलोमीटर और इसकी टॉप स्पीड 130 kmph है |
डाइमेंशन्स और वजन
विशेषता | विवरण |
---|---|
कर्ब वज़न | 142 किलोग्राम |
सीट की ऊंचाई | 790 mm |
ग्राउंड क्लियरेंस | 167 mm |
कुल लंबाई | 2034 mm |
कुल चौड़ाई | 783 mm |
पूरी ऊंचाई | 1064 mm |
वीलबेस | 1355 mm |
चेसिस टाइप | Diamond Type |
![Honda Hornet 2.0](https://janekhabare.com/wp-content/uploads/2024/11/Honda-Hornet-2.0-4.jpg)
Honda Hornet 2.0 की कीमत
Honda Hornet 2.0 Price In India :- हौंडा की इस बाइक की कीमत लगभग 1.65 लाख रुपये (ऑन रोड कीमत , दिल्ली ) है | जिसे एक वेरियंट्स के साथ बाज़ार में पेश किया गया है | इसमें डिस्क ब्रेक है | ब्रेकिंग सिस्टम Single Channel ABS है | इस बाइक की कीमत अलग – अलग शहर में अलग – अलग हो सकती है |
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. Honda Hornet 2.0 की कीमत कितनी है?
Honda Hornet 2.0 की ऑन-रोड कीमत लगभग ₹1.65 लाख (दिल्ली) है। यह कीमत शहरों और राज्यों के अनुसार बदल सकती है।
Q2. Honda Hornet 2.0 का माइलेज कितना है?
इसका माइलेज ARAI के अनुसार 42.3 किमी/लीटर और उपयोगकर्ताओं के अनुसार लगभग 45 किमी/लीटर है।
Q3. Honda Hornet 2.0 का इंजन और पावर क्या है?
इसमें 184.4 सीसी का इंजन है, जो 17.03 bhp पर 8500 rpm का अधिकतम पावर और 15.9 Nm पर 6000 rpm का टॉर्क जनरेट करता है।
Q4. Honda Hornet 2.0 किन बाइक्स से तुलना की जा सकती है?
इसकी तुलना TVS Apache RTR 160, Bajaj Pulsar NS200, Hero Xtreme 125R, और Yamaha MT 15 V2.0 से की जा सकती है।
Q5. Honda Hornet 2.0 के मुख्य फीचर्स क्या हैं?
इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, Assist और Slipper Clutch, एयर-कूल्ड कूलिंग सिस्टम और सिंगल चैनल ABS ब्रेकिंग सिस्टम है।
लेटेस्ट पोस्ट पढ़े :-
- दमदार डिज़ाइन के साथ KTM 390 Adventure 2025 , भारत में जल्द ही लॉन्च होगी !
- Best Mileage Bikes: जबरदस्त माइलेज और कम कीमत में ये 5 बाइक्स हैं बेस्ट चॉइस !
- नए फीचर्स के साथ Kia Sonet हुई फिर से लॉन्च , जाने क्या आप के लिये बेस्ट विकल्प है !
- Hero Splendor Plus Xtec 2.0 : अब डिजिटल फीचर्स के साथ , कम कीमत में !
- Kia Syros Price In India: भारत में लॉन्च, टाटा नेक्सन के लिए बड़ी चुनौती!