Hero Splendor Plus : हीरो की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक !

By janekhabare

Published on:

Follow Us
Hero Splendor Plus Best Selling Bike
---Advertisement---

Hero Splendor Plus :- भारतीय बाज़ार में हीरो की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक Hero Splendor Plus है | हीरो की स्प्लेंडर प्लस हर किसी दुसरे घर में देखने को मिलेगी , जो की कम बजट में बाइक को खरीदते है | सबसे पहले सन 1994 को Hero Splendor को लॉन्च किया था | जो की कम कीमत के साथ बेहतरीन माइलेज वाली बाइक थी |

सबसे पहली Hero Honda Splendor Plus के नाम से सन 2004 में लॉन्च किया था | इसके बाद सन 2007 में इस बाइक में एलॉय व्हील्स के अपडेट करके फिर से इसे लॉन्च किया है | इसके बाद कंपनी इसके अलग – अलग मॉडल लेकर आई है | जिनमें समय के साथ बदलाव करके बाज़ार में पेश किया गया है |

पहले Hero और Honda एक ही कंपनी थी | हालाँकि भी यह दोनों कंपनी अलग – अलग कंपनी | अभी के समय Hero Splendor Plus Xtec को लॉन्च (सन 2022 में ) किया गया है | आइये इस बाइक के बारे में ओर विस्तार से आज के ब्लॉग में जाने |

ज्यादा बिकने का कारण

Hero Splendor Plus ज्यादा बिकने का एक ही कारण है की यह बाइक कीमत में एक बेहतरीन माइलेज वाली बाइक है | जो की दिखने में भी काफी अच्छी है | इसके लेटेस्ट मॉडल में एडवांस फीचर्स और डिजिटल मीटर देखने को मिलेगे | इस बाइक की अधिक बिक्री इसी कारण है , की यह कम कीमत में बेहरतीन माइलेज (लगभग 70 से 80 किलोमीटर का माइलेज )है |

Hero Splendor Plus Best Selling Bike

कितनी बाइक्स बिकी

नीचे टेबल में 2023 और 2024 में Hero Splendor Plus की बाइक की कितनी बाइक्स बिकी है , जिसकी टेबल नीचे इस प्रकार है |

माहवर्षबिक्री संख्या (यूनिट्स)
अगस्त20232,89,930
अगस्त20243,02,934
सितंबर20233,19,692
सितंबर20243,75,886
अक्टूबर20243,91,612
नवंबर20232,50,786
नवंबर20242,93,828
Table 1.

Note :- यह टेबल सोशल मीडिया से प्राप्त आकड़ों से बनायीं गयी है | यह अनुमानित बिक्री है |

कौनसा मॉडल कब लॉन्च हुआ

Hero Splendor Plus Best Selling Bike
  • 1994: पहली पीढ़ी का हीरो स्प्लेंडर लॉन्च किया गया।
  • 2004: हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस लॉन्च किया गया।
  • 2007: हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस को अलॉय व्हील्स के साथ अपडेट किया गया।
  • 2011: हीरो होंडा स्प्लेंडर प्रो लॉन्च किया गया, पावर स्टार्ट और नए इंजन के साथ।
  • 2022: हीरो स्प्लेंडर प्लस Xtec लॉन्च किया गया, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और USB चार्जिंग पोर्ट के साथ।
  • 2024: हीरो स्प्लेंडर प्लस Xtec 2.0 लॉन्च किया गया।

इंजन और माइलेज

Hero Splendor Plus में 97.2 cc का इंजन देखने को मिलेगा , जो की लगभग सभी मॉडल में देखने को मिलेगा | इसके साथ ही यह 7.91 bhp का पॉवर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है | जिसे 4 स्पीड मेनुअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है | इस बाइक की टॉप स्पीड 87 से 100 किलोमीटर के बीच है | इसके पुराने मॉडल में राइडिंग मोड्स नहीं है , लेकिन नए मॉडल में है |

Hero Splendor Plus Best Selling Bike

माइलेज :- किसी भी बाइक का माइलेज जानना काफी जरुरी होता है , इस बाइक का माइलेज लगभग 65 से 75 kmpl के बीच है | इसकी फ्यूल टैंक कैपसिटी 9.8 लीटर है | राइडिंग रेंज लगभग 588 किमी है |

यदि आप इसके बारे में ओर अधिक जानकरी प्राप्त करना चाहते है , तो janekhabare.com पर विजिट करे जहाँ पर इस बाइक के बारे में बताया गया है |

फीचर्स

Hero Splendor Plus Best Selling Bike

फीचर्स की बात करे तो अलग – अलग वेरियंट्स में अलग – अलग फीचर्स देखने को मिलेगे | जैसे – जैसे नई मॉडल लॉन्च हुए उनके साथ नए फीचर्स भी लॉन्च हुए है | नए मॉडल में डिजिटल मीटर , कॉल/एसएमएस अलर्ट , स्टैंड अलार्म , सर्विस रिमाइंडर इंडिकेटर मोबाइल फ़ोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स देखने को मिलेगे | जबकि पुरानी मॉडल में ऐनलॉग मीटर थे |

Hero Splendor Plus की कीमत

Hero Splendor Plus Price in India :- कीमत की बात करे तो अलग – अलग मॉडल की अलग – अलग कीमत है , शुरूआती कीमत लगभग 91,949 रुपये से 99,670 रुपये (ऑन रोड कीमत , दिल्ली ) है | Click Here More Details

निष्कर्ष

Hero Splendor Plus भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। इसे पहली बार 1994 में लॉन्च किया गया था। 2004 में Hero Honda Splendor Plus नाम से पेश किया गया, जिसके बाद 2007 में इसमें अलॉय व्हील्स का अपडेट आया। समय के साथ, इस बाइक के कई वेरिएंट्स बाजार में पेश किए गए, जैसे कि 2022 में Hero Splendor Plus Xtec और 2024 में Hero Splendor Plus Xtec 2.0।

इस बाइक की लोकप्रियता का मुख्य कारण इसका बेहतरीन माइलेज (65-80 kmpl), किफायती कीमत (₹91,949 से ₹99,670) और भरोसेमंद परफॉर्मेंस है। 97.2cc इंजन और 7.91 bhp पावर के साथ यह बाइक दैनिक उपयोग के लिए उपयुक्त है। नए मॉडल में डिजिटल मीटर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और मोबाइल अलर्ट जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल हैं। Hero Splendor Plus कम बजट में बेहतरीन माइलेज और फीचर्स चाहने वालों के लिए एक आदर्श विकल्प है।

लेटेस्ट पोस्ट देखे :-

Spread the love

Leave a Comment