Petrol vs CNG Cars :- एक तरफ पेट्रोल कार के नाम है तो दूसरी तरफ CNG कार के नाम है | भारत में पहली पेट्रोल कार लगभग 18वीं से 19वीं सदी के बीच में आई थी जो की अभी नए फीचर्स के साथ – साथ नए पेट्रोल कार आ रही है | भारत में पहली CNG कार मारुती सुजुकी ने लाई थी जो की 2010 में लॉच हुई थी इस कार का नाम मारुति ऑल्टो सीएनजी है |
देश में दिनों – दिनों पेट्रोल के दाम काफी तेजी से बढ़ रहे है , जिसके कारण CNG कार लोगो की काफी लोकप्रिय कार बन रही है | देश में पेट्रोल की कीमत लगभग 100 rs से 110rs तक है , वही दूसरी तरफ CNG की 1 लीटर की कीमत लगभग 75 rs से 90 rs तक है | मुंबई में तो CNG की कीमत 75 rs ही है |
यदि किसी के लाभ है तो उसके नुकसान भी होते है | आज के लेख में हम आप को Petrol vs CNG Cars में तुलना करेगे ,जिसमे लागत की तुलना , माइलेज की तुलना ओर मेंटेनेंस की भी तुलना करेगे | .
इन्हें भी पढ़े :-
Tata Nexon CNG : Launch Date, Specifications और बेस्ट फीचर्स जाने
4 नवम्बर को धमाकेदार फीचर्स के साथ लॉच हो रही है Maruti Suzuki Dzire 2024 , इतनी कीमत
Petrol vs CNG Cars
पेट्रोल कार का इंजन , सीएनजी कार से काफी पॉवरफुल होता है जो की अधिक टॉर्क जनरेट करता है | पेट्रोल कार के पंप स्टेशन हर जगह पर मिलते है जबकि सीएनजी स्टेशन सभी जगह पर अभी तक उपलब्ध नहीं हुए है |
1. लागत में तुलना
Petrol vs CNG Cars (लागत की तुलना ):-
- सीएनजी की कार की कीमत , पेट्रोल कार से महँगी होती है |
- पेट्रोल कार का इंजन सीएनजी कार से काफी पॉवरफुल होता है |
- सीएनजी कार की सीएनजी प्रति किलोग्राम पेट्रोल से सस्ता होता है |
- पेट्रोल कार को सीएनजी में बदलने के लिए 50,000 से 60,000 तक की लागत आती है |
2. माइलेज में तुलना
Petrol vs CNG Cars (माइलेज की तुलना ) :-
- सीएनजी कार पेट्रोल कार से अधिक माइलेज देती है |
- सीएनजी कार का माइलेज अच्छा ओर सीएनजी कीमत कम होने से फ्यूल में बचत होती है |
- पेट्रोल कार का माइलेज कम होता है पर इंजन काफी पावरफुल होता है |
- सीएनजी सभी जगह पर उपलब्ध नही है लेकिन पेट्रोल पंप अधिकत्तर जगह पर होता है |
3. मेंटेनेंस में तुलना
Petrol vs CNG Cars (मेंटेनेंस की तुलना ):-
- सीएनजी कारों को पेट्रोल कारों की तुलना में ज़्यादा सर्विसिंग की ज़रूरत होती है |
- सीएनजी कारों में गैस सिलेंडर की जांच पर ज़्यादा ध्यान दिया जाता है |
- सीएनजी कार के स्पार्क प्लग को 10,000 किलोमीटर में एक बार बदलना चाहिए |
- पेट्रोल कारों की सर्विसिंग ज़्यादातर पारंपरिक होती है|
- पेट्रोल कारों की सर्विसिंग सीएनजी से सस्ती होती है |
Petrol vs CNG Cars के फायदे और नुकसान
Petrol Cars के फायदे :-
- पेट्रोल कारों का इंजन पॉवरफुल इंजन होता है |
- अधिकत्तर जगह पर पेट्रोल पंप होते है |
- पेट्रोल कारों की प्रारंभिक कीमत कम होती है |
- मेंटेनेंस सस्ता होता है |
Petrol Cars के नुकसान :-
- पेट्रोल कारों में पेट्रोल कि कीमत ज्यादा होती है |
- माइलेज कम होता है |
CNG Cars के फायदे :-
- सीएनजी कार एक अच्छा माइलेज देते है |
- सीएनजी की प्रति लीटर कीमत कम होती है |
CNG Cars के नुकसान :-
- सीएनजी कारों की कीमत पेट्रोल कारों से अधिक होती है |
- सभी जगह पर सीएनजी स्टेशन नहीं है |
- सर्विसिंग कॉस्ट ज्यादा होती है |
- इंजन कम पावरफुल होता है |
निष्कर्ष
पेट्रोल ओर सीएनजी कारों दोनों के कुछ फायदे है तो उसके नुकसान भी है | सीएनजी कारों का माइलेज अच्छा और सीएनजी कीमत कम होती है दूसरी तरफ सीएनजी कारों की कीमत ओर सर्विसिंग ज्यादा होती है
पेट्रोल कारों की कीमत कम होती है ओर इसके पेट्रोल पंप सभी जगह पर पाए जाते है | इसकी सर्विसिंग लागत भी कम होती है तो दूसरी तरफ माइलेज कम ओर पेट्रोल की कीमत ज्यादा होती है |