Site icon Jane Khabare

26 लाख की कीमत में Mahindra XUV 700 : जाने इसके स्पेसिफिकेशन और धमाकेदार फीचर्स के बारे में !

Mahindra XUV 700

महिंद्रा एक प्रतिष्ठित ब्रांड है जो अपने ब्रांड की नई-नई कार्स लॉन्च करता हैं |  महिंद्रा की लेटेस्ट कार Mahindra XUV 700 है , जिसे नई फीचर्स और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया गया है | महिंद्रा की इस कार की कीमत 13.99 लाख से 26.04 लाख रुपए (एक्स शोरूम कीमत , दिल्ली ) हैं | जो की 65 वेरियंट्स के साथ उपलब्ध है | Mahindra XUV 700 एक एसयूवी कार है | इस कार में आपको काफी बेहतरीन फीचर्स भी देखने को मिलेगी |

Mahindra XUV 700 की तुलना की बात करें तो इसकी तुलना महिंद्रा की Mahindra Scorpio N से की जा सकती है | महिंद्रा कंपनी अपना अधिकतम ध्यान एसयूवी कार पर दे रही है | महिंद्रा एसयूवी कार्स की प्रतिस्पर्धा में टाटा की एसयूवी कार्स है | महिंद्रा सभी प्रकार की एसयूवी कार्स का निर्माण करती है | आइये अब Mahindra XUV 700 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में जानते है |

Mahindra XUV 700 स्पेसिफिकेशन

महिंद्रा ने Mahindra XUV 700 के 65 वेरियंट्स लॉन्च किये है | जिसमे इसके सबसे नीचे वाले वेरियंट्स का इंजन 1997 सीसी का है , ओर टॉप मॉडल को इंजन 2184 सीसी का है | इसके साथ ही इसमें सीटिंग कैपेसिटी 5,6,7, देखने को मिलेगी | फ्यूल टाइप पेट्रोल और डीजल दोनों में है | दो कार के बीच की दुरी बनाये रखने वाले , सोनी साउंड सिस्टम जैसे बेहतरीन फीचर्स देखने को मिलेगे | ऐसे ही इसमें ओर भी फीचर्स है जिनके बारे में नीचे बताया गया है |

इन्हें भी पढ़े :-

Mahindra Thar AX OPT : कितनी होगी इसकी कीमत जाने पूरी जानकारी

Mahindra Thar Roxx SUV : महिंद्रा की एसयूवी कार इतनी कीमत में

इंजन और परफॉर्मेंस 

XUV 700 का इंजन 1997सीसी – 2184सीसी का है | जो अच्छे परफॉर्मेंस के साथ 152 – 197 bhp का पॉवर और 360 – 450 Nm टॉर्क जनरेट करता है | ड्राविंग टाइप फ्रंट व्हील ड्राइव और एडब्ल्यूडी है | इसमें ट्रांसमिशन मैनुअल और आटोमेटिक है | Mahindra XUV 700 के सभी वेरियंट्स में अलग – अलग इंजन है | इसके टॉप मॉडल में पॉवरफुल इंजन देखने को मिलेगा |

बेहतरीन माइलेज

Mahindra XUV 700 का माइलेज 13kmpl से 17kmpl का बेहतरीन माइलेज है | आप को यह एसयूवी कार पेट्रोल और डीजल दोनों फ्यूल टाइप में देखने को मिलेगी |

पावरट्रेनयूज़र द्वारा माइलेजएक्स्पर्ट द्वारा रिपोर्ट किया गया माइलेज
पेट्रोल – मैनुअल (1997 cc)17 किमी प्रति लीटर9.53 किमी प्रति लीटर
डीज़ल – मैनुअल (2184 cc)14.32 किमी प्रति लीटर
पेट्रोल – ऑटोमैटिक (टीसी) (1997 cc)13 किमी प्रति लीटर8.5 किमी प्रति लीटर
डीज़ल – ऑटोमैटिक (टीसी) (2184 cc)14.73 किमी प्रति लीटर11.8 किमी प्रति लीटर

डिजाइन 

कंपनी ने इसकी डिज़ाइन को काफी अच्छा बनाया है | इसकी डिज़ाइन महिंद्रा स्कॉर्पियो एन और टाटा सफारी से मिलती – जुलती है |

टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स

Mahindra XUV 700 को एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया है | इसमें एडीएएस, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स, एलईडी हेडलैम्प्स, 18-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, पैनोरमिक सनरूफ, ड्राइव मोड्स, 360-डिग्री कैमरा, 7 एयरबैग्स, ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, टीपीएमएस, ईएसपी, 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट मेमोरी और वेलकम फंक्शन के साथ, सोनी द्वारा सोर्स किया गया 12-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम, ईपीबी फीचर्स है |

Mahindra XUV 700 की कीमत और कलर ऑप्शन

Mahindra XUV 700 की शुरूआती मॉडल की कीमत 16.53 लाख रुपये (ऑन रोड कीमत , दिल्ली) है , जिसके टॉप मॉडल की कीमत 30.00 लाख रुपये (ऑन रोड कीमत , दिल्ली ) है | महिंद्रा की इस एसयूवी कार के कुल 65 वेरियंट्स उपलब्ध है | जिसके सभी वेरियंट्स में उनकी कीमत के हिसाब से उनके फीचर्स और इंजन में भी है |

कंपनी ने इस कार को काफी रंगों के साथ लॉन्च किया है | जिसमें मिडनाइट ब्लैक, एवरेस्ट वाइट, डैज़लिंग सिल्वर, रेड रेज, इलेक्ट्रिक ब्लू, मैट ब्लेज़ रेड, बर्न्ट सिएना, ब्लैक रूफ के साथ इलेक्ट्रिक ब्लू, ब्लैक रूफ के साथ रेड रेज, डीप फॉरेस्ट आदि ओर भी रंग के साथ उपलब्ध है |

लेटेस्ट पोस्ट को पढ़े :-

Spread the love
Exit mobile version