Site icon Jane Khabare

Best Bikes In India : बाइक्स खरीदने से पहले देखे , भारत की यह पांच सबसे शानदार बाइक्स !

Best Bikes In India

Best Bikes In India :- आज के समय में बाज़ार में काफी बाइक्स लॉन्च हो गयी है | जिससे ग्राहक एक अच्छी बाइक को नहीं खरीद पाता है | यदि आप भी बाइक खरीदने की सोच रहे है , तो आप सही जगह आये है | इस लेख में हम आप को पांच सबसे अच्छी बाइक्स के बारे में बताएगे |

हालाँकि बाज़ार में अच्छी बाइक्स भी काफी लॉन्च हो चुकी है , ” जानेखबरे ” टीम ने सभी अच्छी बाइक्स में से पांच ऐसी बाइक्स को चुना है | जिसमें कम बजट वाली बाइक , अच्छी माइलेज वाली , स्टाइलिश बाइक , दमदार इंजन और अधिक बजट सभी बाइक्स को शामिल किया गया है |

List of Best Bikes In India

1. Hero Splendor Plus

Best Bikes In India की पहली लिस्ट में Hero Splendor Plus को शामिल किया है | जो की कम बजट रखने वाले और अच्छी माइलेज वाले के लिए एक परफेक्ट विकल्प हो सकता है | नयी स्प्लेंडर में एडवांस टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है , जिसमें i3s जैसी टेक्नोलॉजी है | इसके साथ ही इस बाइक में 97.2 cc का एयर कूल्ड इंजन है , जो की काफी अच्छी पॉवर जनरेट करता है |

स्प्लेंडर प्लस 7 वेरियंट्स के साथ उपलब्ध है | आप अपने बजट और आवश्यकता के अनुसार वेरियंट्स खरीद सकते है | इसे 4 स्पीड मेनुअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है | इस बाइक का वजन 112 किलोग्राम है |

2. TVS Ronin

Best Bikes In India की अगली लिस्ट में TVS Ronin को शामिल किया गया है | यदि आप के पास 2.00 लाख से कम तक का बजट है और आप एक ऐसी बाइक की तलाश में है जो की स्टाइलिश बाइक है | तो टीवीटीएस की रोनिन परफेक्ट विकल्प हो सकता है | इसमें 225.9 cc का ऑइल कूल्ड , सिंगल सिलेन्डर इंजन है , जो की 20.1 bhp का पॉवर और 19.93 Nm का टोर्क जनरेट करता है |

इसके अलावा इसमें अन्य क्रूजर बाइक्स से अच्छा माइलेज भी मिलेगा | इसे 5 स्पीड मेनुअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है | इस बाइक का वजन करीब 159 किलोग्राम है | इसमें डिजिटल डिस्प्ले है , जिसमें सभी आवश्यक फीचर्स है |

3. Yamaha R15 V4

Best Bikes In India की अगली लिस्ट में Yamaha R15 V4 जोड़ा गया है | जो की स्पोर्ट बाइक है , R15 V4 एक शानदार लुक और अच्छी माइलेज वाली महँगी मोटरसाइकिल है | इसमें 155 cc का लिक्विड कूल्ड इंजन है | जो की 18.1 bhp का पॉवर और 14.2 Nm का टोर्क जनरेट करता है | इसे छः स्पीड मेनुअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है | इसमें डिजिटल डिस्प्ले है और वो सभी फीचर्स है जो की अन्य बाइक में होते है | वजन में भी यह हल्की है (141 किलोग्राम ) |

4. Royal Enfield Classic 350

Royal Enfield एक ऐसा ब्रांड है , जिसका नाम सुनते ही सभी का ध्यान इन बाइक्स की ओर आकर्षित हो जाता है | Best Bikes In India में हाल ही में लॉन्च Royal Enfield Classic 350 को शामिल किया है | जो की अभी तक 7 अलग -अलग वेरियंट्स के साथ उपलब्ध है | इसमें 349 cc का दमदार इंजन है , जो काफी अच्छी पॉवर जनरेट करता है |इसके साथ ही इसमें सिंगल एबीएस और सेमी – डिजिटल डिस्प्ले है |

5. Harley-Davidson X440

Best Bikes In India की अन्तिम लिस्ट में Harley-Davidson X440 को शामिल किया है , जो की एक प्रीमियम लेवल की बाइक है | इसमें 440 cc का एयर/ऑइल कूल्ड पॉवरफुल इंजन है | जिसे 6 स्पीड मेनुअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है | इसके साथ ही इस बाइक की टॉप स्पीड 135 किलोमीटर प्रति घंटा है | इसमें डिस्क ब्रेक रो ड्यूल एबीएस चैनल सिस्टम है | इस बाइक में इंस्ट्रूमेंट कंसोल डिजिटल है और बाइक का वजन 191 किलोग्राम है |

Note :- यदि आप को ऊपर बतायी गयी बाइक्स में से बाइक पसंद नहीं आई है , तो आप Bikewale.com पर विजिट कर सकते है | जँहा पर 200 से अधिक Best Bikes In India देखने को मिलेगी |

Spread the love
Exit mobile version